पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू जिले के चैनपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ महात्मा गांधी का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती के शुभ अवसर पर पलामू जिले के चैनपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों व अभिभावकों ने महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय विद्यालय शिक्षिका बब्ली कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी इस देश की आजादी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका थी, इस देश में बहुत सारे ऐसे स्वतंत्रता सेनानी हुए लेकिन सिर्फ महात्मा गांधी ही ऐसे थे जिनको राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई,पिता वही जो जीवन के हर सुख-दुख खड़ा रहे महात्मा गांधी ने देश को आपने बच्चे की तरह संभाल कर रखा उन्होंने पूरे देशवासियों को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर हमें सत्य बोलना और हिंसा के मार्ग को छोड़कर अहिंसा के मार्ग पर चलने का रास्ता दिया!देश की आजादी में महात्मा गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही उन्होंने हमसभी को देश की उन्नति के लिए समर्पित होने का संदेह दिया!
वहीं आम आदमी पार्टी पलामू प्रमंडल इकाई के द्वारा मेदिनीनगर टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी "बापू" की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जयंती मनाई गई ।
साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन की शुभ अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया, मौके पर आम आदमी पार्टी झारखण्ड के सोशल मीडिया के सह–सचिव सूर्य प्रकाश, पलामू के सह–प्रभारी सुधीर कुमार,किशोर सिन्हा ,संजय राम ,राजबली चौबे, गोपाल शर्मा, व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment