Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें और उनके आदर्शों को करें आत्मसातः उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
उपायुक्त सहित अन्य ने महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं चित्र तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर किया माल्यार्पण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।   पलामू जिला के स्थानीय टाउन हॉल परिसर में अवस्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं चित्र तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन, नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद, नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्तियों एवं आम नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। 

उपायुक्त श्री शशि रंजन ने उनके जयंती पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने उनके जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि इन महापुरुषों के जीवन से हम सबों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। साथ ही उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाने का संकल्प लेना है। उन्होंने इन महापुरुषों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमसब उनके बताए रास्ते पर चलेंगे और उनके आदर्शों को आत्मसात करेंगे।
महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उनके बताए गए सिद्धांतों को हमसबों को ग्रहण करना है और उनके जो गांधीवादी विचारधारा है, उसपर सभी को चलने की जरूरत है।  
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री महान एवं सच्चे व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया। अपने कार्यकाल में उन्होंने देश को स्वयं संपूर्ण, आत्मरक्षक और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयत्न किया है। 

Comments