Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पलामू सामाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद  ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी तथा आदर्शों को आत्मसात करें जिशान कमर,उपायुक्त

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर समाहरणालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त जिशान कमर,पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा एवं आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा  समेत जिले के पदाधिकारियों ने  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उपायुक्त श्री कमर ने कहा कि  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री ने  जीवन भर निश्वार्थ भाव से देश की सेवा की l उनका जीवन तथा उनके  कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायी है  l हमें  उनकी जीवनी तथा आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
उपायुक्त जिशान कमर ने  जिलेवासियों से देश,राज्य एवं जिले के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की ताकि हमारा देश चहुमुंखी विकास के पथ पर आगे बढ़े l । मौेके पर उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा,आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा,अपर समाहार्ता आलोक शिकारी कच्छप,जिला शिक्षा अधीक्षक छठु विजय सिंह,एनडीसी बंधन लांग,जिला कल्याण पदाधिकारी विष्णु प्रसाद पंडित समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Comments