Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

राष्टपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने गाँधी स्मृति टाउन हॉल में अवस्थित उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
 राष्टपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने गाँधी स्मृति टाउन हॉल में अवस्थित उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी की तसवीर पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम गांधी जयंती पर प्यारे बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है। बापू के आदर्श हमें समृद्ध और करुण भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस वैश्विक महामारी के समय भारतवासियों के लिए घोषित पैकेज आम जनता के लिए संजीवनी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि जन धन खाते में सभी महिला खाताधारकों को तीन महीने तक पांच पांच सौ रुपये, उज्वला योजना में तीन महीने तक सभी को मुफ्त में गैस सिलेंडर, छोटे छोटे रेहड़ी ठेला वालों को बिना ब्याज और गारंटी के दस दस हजार रूपये बैंकों के माध्यम से दिया गया। बड़े और छोटे उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज दिए गए। प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था की गई। मनरेगा में राशि बढ़ाकर 202 रुपये कर दिया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अभी हाल ही में संसद द्वारा पारित तीन कृषि बिल का समर्थन करते हुए कहा कि यह बिल किसानों की दिशा व दशा बदलने वाला बिल है। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि नए किसान कल्याणकारी कृषि बिल के प्रावधानों को भाजपा के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार आम जनता के बीच जाकर करें । इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री विजयानंद पाठक, सोमेश सिंह एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comments