पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
देशव्यापी फैल रहे जुझारू किसान संघर्षों के साथ एकजुट होने के संकल्प को मजबूत करते हुए भाकपा माले का दो दिवसीय जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
11 -12 सितंबर को मेदिनीनगर स्थित लाल चंद साहू भवन भाकपा माले जिला कार्यालय के कॉम सतेंद्र सिंह सभागार में सम्मेलन आयोजित हुआ।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता और पर्यवेक्षक भाकपा माले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद थे ।सम्मेलन में पलामू जिले पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन की शुरुआत भाकपा माले के झंडे को फहराते हुए किसान आंदोलन,जन आंदोलन में शहीद सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की शहादत को याद करते हुए किया गया।विज्ञापन
खुला सत्र में पार्टी के कार्यकर्त्ता और समर्थकों के आलावे जिले के सामाजिक कार्यकर्ता,लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय की सोच रखने वालों ने भी भाग लिया। खुला सत्र की शुरुआत करते हुए भाकपा माले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने कहा कि तीन नए कृषि काला कानून,निजीकरण, आरक्षण पर हमला के खिलाफ संघर्ष को तेज करना होगा और तमाम लोगों को एक जूट करना होगा। सम्मेलन के दूसरा सत्र में पार्टी ने दस्तावेज पेश करते हुए पलामू की राजनीतिक परिस्थिति,पिछले सम्मेलन से अब तक हुए जनांदोलन और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आगामी वर्षों के लिए जनांदोलन, भूमी संघर्ष, सामंतवादी हमले के खिलाफ और किसान आन्दोलन,निजीकरण, महिला हिंसा के खिलाफ आंदोलन तेज करनें का निर्णय लिया गया।
पार्टी के जनसंगठन को विस्तार छात्र युवाओं के ज्वलंत सवालों को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया।
सम्मेलन के तीसरे सत्र में पार्टी के राज्य सम्मेलन 23अक्टूबर के सफल बनाने के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ इसके बाद पार्टी पूर्व ज़िला कमिटी को विदाई करते हुए 17 नए सदस्यीय किला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें विभिन्न जन संगठन के नेताओं को जिला कमिटी में चुना गया और सर्वसम्मति से पूर्व के जिला सचिव कामरेड आरएन सिंह को फिर से जिला सचिव के रूप में चयनित किया।
27 सितंबर को किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद का समर्थन करते हुए पलामू में मजबूती से भाकपा माले के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।
Comments
Post a Comment