पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
एचईसी के कामगारों का वेतन पुनरीक्षण और उधोग बचाने के संकल्प के साथ हटिया मजदूर युनियन का 17 वां सम्मेलन संपन्न
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
देश के मेहनतकशों के सामने आज एक संकटपूर्ण स्थिति है एक ओर श्रम कानूनों मे परिवर्तन कर मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश चल रही है. दूसरी ओर कोरोना महामारी का फायदा उठाकर हमारे देश के मुनाफा देने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उधोगों , खदानों, रेलवे, बैंक, इंश्योरेंस एअर इंडिया, रिफाइनरी, हवाई अड्डे, राजमार्ग समेत राष्ट्रीय संपत्ति को देशी - विदेशी कार्पोरेट घरानों के हवाले किए जा रहा है.
देश के अन्नदाता पिछले तीन माह से किसान विरोधी 3 कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी के बाडर पर डटे हुए हैं लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार इन किसानों को कोई स्पष्ट आश्वासन नही दे कर उन्हें थकाने के एजेंडे पर चल रही है जिसका देश भर मे विरोध हो रहा है. यह बात आज एचईसी की प्रतिष्ठित युनियन हटिया मजदूर युनियन के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीटू के राज्य महासचिव प्रकाश विप्लव ने कही. उन्होंने कहा कि मजदूर - किसान एकता के बल पर ही इस चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है.
सम्मेलन को एचईसी के प्रबंधन की ओर से निदेशक द्वय एम. के. सक्सेना, राणा एस चक्रवर्ती और महाप्रबंधक( मानव संसाधन) दीपक दुबे ने भी संबोधित किया और मजदूरों की समस्याओं पर आपसी बातचीत से समस्याओं को निपटाने का आश्वासन दिया.
सम्मेलन की शुरुआत युनियन का लाल झंडा फहराए जाने और शहीद वेदी पर माल्यार्पण किए जाने से हुयी.
युनियन के महामंत्री द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर सम्मेलन मे उपस्थित 234 प्रतिनिधियों मे से 27 प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किया बाद मे सर्वसम्मति से रिपोर्ट को पारित किया गया. सम्मेलन ने एचईसी मे अविलंब वेतन पुनरीक्षण करने, न्युनतम वेतन कम से कम 24 हजार रु प्रति माह करने, समान काम के लिए समान वेतन देने, मजदूरों को गुलामी की ओर ढकेलने वाले 4 श्रम संहिता वापस लेने, किसान विरोधी 3 कृषि कानूनों को रद्द करने और झारखंड के औद्योगिक विकास के लिए एचईसी को नोडल एजेंसी बनाए जाने की मांग से संबंधित प्रस्ताव पारित किया. सम्मेलन के अंत मे नए सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें भवन सिंह अध्यक्ष और हरे राम रजवार महामंत्री, हरेंद्र प्रसाद यादव, सुबोध वाजपेयी, राजकुमार रजक उपाध्यक्ष, जान तिग्गा, महेंद्र कुमार, अविनाश कच्छप, संतोष राय, प्रमोद बेदिया, राजेन्द्र कुमार, संजय लाल भगत सचिव बनाए गए. राजेंद्र कांत महतो को संगठन सचिव तथा उमेश कुमार, दिनेश बैठा, संजय बैठा, घोसला गाड़ी को उप सचिव चुना गया. राजेंद्र राम और आर. एन सिंह को युनियन का संरक्षक बनाया गया. इसके अलावा 26 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया.
सम्मेलन की अध्यक्षता राजेंद्र राम, हरेंद्र यादव और राजेंद्र कांत महतो की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने की.
हरेराम रजवार भवन सिंह
Comments
Post a Comment