Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ी

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
आगामी 15 अक्टूबर तक लिए जाएंगे आवेदन: उपायुक्त

जिले के 88,208 गरीबो  मिलेगा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

लाभुकों को एक रुपए किलो की दर से मिलेगा पांच किलो खाद्यान्न

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।उपायुक्त श्री शशि रंजन ने विस्तारित अवधि में जिले के प्रत्येक वैसे व्यक्ति जो इस योजना के हकदार हैं,उन्हें जोड़ने का निर्देश दिया है।
उन्होंने योजना को लेकर नगर पंचायत पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचलाधिकारी एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सरकार द्वारा निर्धारित समय अवधि के अंदर योजना के लिए सभी सुपात्र व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया है।

आगामी 15 अक्टूबर तक लिए जाएंगे आवेदन: उपायुक्त

उपायुक्त श्री रंजन ने बताया कि  सरकार के द्वारा झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आवेदन प्राप्त करने की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों के सुपात्रता की जांच 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगी, प्राथमिकता सूची के प्रारूप का प्रकाशन की अवधि 1 नवंबर से 15 नवंबर तक निर्धारित की गयी है।वहीं आपत्ती आमंत्रण की अवधि 16 नवंबर से 25 नवंबर तक है।इसी तरह  आपत्तियों का निष्पादन 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया जायेगा।वहीं प्राथमिकता सूची का अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर से 20 दिसंबर तक निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिले के  88,208 लाभुकों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।ऐसे सभी लाभुकों को एक रुपए किलो की दर से पांच किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने जिले के जरूरतमंद लाभुकों से आवेदन जमा करने की अपील की है।

योजना को लेकर व्यापक प्रचार- प्रसार कराने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस योजना को लेकर   व्यापक प्रचार- प्रसार  कराने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि अगर कोई लाभुक इस योजना से वंचित रह जाते हैं तो इसकी सारी जवाबदेही व्यक्तिगत रूप से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी की होगी,साथ ही कोई भी लाभुक इस योजना से वंचित ना रहे इससे संबंधित प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया है।

Comments