पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
पलामू लौटे श्रमिकों में 26 हज़ार 657 प्रवासी श्रमिक स्किल्ड/ सेमी स्किल्ड
प्रवासी मज़दूरों को कौशल वार रोज़गार उपलब्ध कराने से संबंधित बैठक हुई सम्पन्न
आज दिनांक 5 सितम्बर 2020 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में प्रवासी मज़दूरों को कौशल वार रोज़गार उपलब्ध कराने से संबंधित बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि पलामू जिले में बाहर से आए 38 हज़ार 249 मजदूरों का डाटा बेस तैयार किया जा चुका है। इनमें 11 हज़ार 592 प्रवासी अनस्किल्ड हैं तथा 26 हज़ार 657 प्रवासी स्किल्ड तथा सेमि स्किल्ड हैं। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संकट के बीच प्रवासी मज़दूरों को पलामू जिले में ही रोजगार देने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। इसके लिए प्रवासी मजदूरों के कौशल के अनुसार उन्हें उनके संबंधित सेक्टरों में रोजगार मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में मौजूद चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बनाया गया प्रवासी श्रमिकों का डेटाबेस उद्योगों से संबंधित स्किलिंग आवश्यकताओं और रोजगार की संभावनाओं की पहचान करके नियोक्ताओं को कम समय में अधिक जानकारी प्रदान करेगा।
उपायुक्त ने कहा कि बाहर से आए काफी मजदूर ऐसे हैं जो काफी स्किल्ड है और खास कामों का हुनर है। उनका उपयोग करने से हमें काफी लाभ होगा। ऐसे में स्किल्ड वर्कफोर्स को लेकर डिमांड सप्लाई गैप को पूर्ण करने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स की भूमिका अहम है। उपायुक्त ने बताया कि बाहर से लौटे प्रवासी श्रमिकों में सबसे ज्यादा श्रमिक मेडिकल सेक्टर से जुड़े हैं। ऐसे में उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि इन सभी लोगों का मेडिकल सेक्टर में इंगेजमेंट करने हेतु कार्य प्रारंभ करें। इसके लिए सिविल सर्जन ने बताया कि वह जल्द ही आईएमए की बैठक करेंगे जिसमे प्राइवेट नर्सिंग होम में भी मेडिकल क्षेत्रो से संबंधित श्रमिकों को रोज़गार उपलब्ध करने की अपील करेंगे।
बैठक में मौजूद उप विकास आयुक्त ने एलडीएम को निर्देश दिया कि वह प्रवासी श्रमिकों को केसीसी तथा अन्य सरकारी स्कीम का लाभ अवश्य रूप से दें। उप विकास आयुक्त ने कहा कि पलामू के श्रमिक पलामू में ही रहे इसके लिए 1 महीने के भीतर ज्यादा से ज्यादा लेबर इंगेजमेंट किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा के तहत मानव दिवसों को रोज़गार सृजित करने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने अनस्किल्ड श्रमिकों को स्किल्ड में बदलने के लिए उनका कौशल विकास के तहत ट्रेनिंग दिलवाने की बात कही।
आज की हुई बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर, निदेशक डीआरडीए श्रीमती स्मिता टोप्पो, जिला योजना पदाधिकारी, सिविल सर्जन पलामू, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला श्रम एवम नियोजन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक पलामू, जिला कृषि पदाधिकारी, जेएसएलपीएस डीपीएम, जिला कल्याण पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डाक अधीक्षकसहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment