पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
डीसी ने अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का दिया निर्देश
उपायुक्त सह अध्यक्ष मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री राेजगार सृजन योजना के तहत अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति,अन्य पिछला वर्ग,व दिव्यांग वर्ग के योग्य लाभुकों को ऋण स्वीकृति हेतु बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि कुल 246 आवेदन आए है।जिसमें अनुसूचित जाति के 138,अनुसूचित जनजाति के 26,अन्य पिछला वर्ग के 80 व दिव्यांग वर्ग के 2 आवेदन शामिल हैं।
उपायुक्त एवं समिति के सदस्यों के बीच आवेदन के साथ जमा किए कागजात का सत्यापन करने के बाद कुल 246 लाभुकों को ऋण योजना का लाभ देने को लेकर अनुमोदित करने पर सहमति बनी।उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि सरकार की सोच है कि एससी,एसटी,ओबीसी,एवं दिव्यांगों को स्वरोजगार से जोड़ कर उनके जीवन में खुशहाली लाई जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि ऋण योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें एवं अधिक से अधिक बेरोजगार युवक एवं युवतियों ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाएं।बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त,जिला कल्याण पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,आइटीडीए निदेशक,लीड बैंक मैनेजर,जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक समेत मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
50 हज़ार से 25 लाख तक मिलेगा लोन
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आरंभ किए गए लघु ऋण योजना के माध्यम से एससी,एसटी, ओबीसी,अल्पसंख्यक एवं दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 50 हज़ार से 25 लाख तक ऋण मुहैया कराया जाएगा।
Comments
Post a Comment