पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
आज का जश्न बेरोजगारी बदहाली नाकामी और विफलता का जश्न मोराबादी में हेमंत सरकार द्वारा मनाया जा रहा है :- संजय सेठ
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
उपरोक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर कार्यालय मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं कहीं...साथ ही उन्होंने कहा की हेमंत सरकार ने पिछले 1 वर्षों के दौरान अपनी चुनावी वादों में किसी एक को भी पूरा करने में असफल रही है , चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन द्वारा 1 साल में 5 लाख रोजगार देने अथवा राजनीति से सन्यास की बात कही गई थी अतः हो सकता है की मोराबादी के मंच से मुख्यमंत्री किसी बड़े ब्रेकिंग न्यूज़ की घोषणा करें l
श्री सेठ ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत बद से बदतर है, किसान धान उपजा कर, बेचने के लिए सरकार का मुंह ताक रहे हैं , युवकों पर हेमंत सरकार रात को लाठियां बरसाती है और बड़े-बड़े बैनर पोस्टर पंडाल लगाकर हेमंत सरकार अपनी नाकामी को छुपाने का प्रयास कर रही हैl
प्रेस वार्ता में मौजूद हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल ने कहा... 200000 के कर्ज माफी के नाम पर किसानों को झुनझुना पकड़ा पकड़ा कर अपना पीठ थपथपा रही है हेमंत सरकार , श्री जायसवाल ने कहा कि 3 कमरों वाले मकान जिसके अंदर ही टॉयलेट का भी निर्माण होना था वह आज तक क्या किसी एक व्यक्ति को झारखंड में मिल पाया है ? यह सरकार ट्रांसफर और पोस्टिंग की सरकार बन कर रह गई है , युवाओं का दमन करना बहुत ही भारी पड़ेगा इस सरकार को l
प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रांची की महापौर आशा लकड़ा ने सरकार को आईना दिखाते हुए बताया कि इस सरकार ने रांची नगर निगम को पिछले सरकार की तुलना में नाममात्र का फंड ही दिया , स्वयं मुख्यमंत्री के पास नगर विकास मंत्रालय होने के बावजूद निगम को इतने भी पैसे नहीं मिले की रांची की नालियों पर ढक्कन भी लगाए जा सके l इसके साथ ही पूर्व सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए हेमंत सरकार वाह वाही लूटने का प्रयास कर रही है l रांची नगर निगम के लिए रघुवर सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत रांची नगर निगम की बिल्डिंग बनकर तैयार है जो हेमंत सरकार की उपलब्धि नहीं है, परंतु वह इसे अपना गिनाने की कोशिश कर रहे हैं l आशा लकड़ा ने यह भी बताया कि खरमास के बाद रीति रिवाज के साथ विधि पूर्वक नगर निगम के नवनिर्मित भवन का गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त में किया जाएगा l साथ ही मेयर ने मीडिया का ध्यान इस बात पर आकर्षित किया कि पिछले 1 सालों में अपराध और बलात्कार की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है महापौर ने हेमंत सरकार को चेतावनी देते हुए यह कहा की इस सरकार में झारखंड की बहू बेटियों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं , आदिवासी बहन बेटियों का अत्यधिक शोषण हुआ है....जो किसी भी सूरत में झारखंड की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी l
रांची महानगर जिला के अध्यक्ष श्री के.के.गुप्ता ने ने बताया झारखंड में मौजूद हेमंत की सरकार ने किस प्रकार कोविड महामारी के दौरान निष्क्रियता बरतते हुए केंद्र से आए पैसों को अपने जश्न के लिए फिजूल में खर्च कर रही है , जिसका इस सरकार को बिल्कुल हक नहीं है l श्री गुप्ता ने युवाओं के प्रति बेरुखी और अत्याचार के प्रति ध्यान केंद्रित करते हुए बताया की अपना हक मांग रहे युवाओं को इसी मोराबादी मैदान से किस प्रकार रात के 1:30 बजे इस निरंकुश सरकार ने लाठियों के दम पर युवाओं का दमन किया, जब भारतीय जनता पार्टी के नेता युवाओं का हाल-चाल लेने पहुंचे तो उन्हें मिलने भी नहीं दिया गया तथा रातों-रात अभ्यर्थियों को राज्य के बाहर जबरन भेज दिया गया ऐसी निरंकुश सरकार आज अपनी झूठी वाहवाही के लिए तथा 1 साल के अपंगता को ढकने के लिए बैनर, पोस्टर और बड़े बड़े मंच , पंडाल के माध्यम से अपनी सिखिया बघार रही है l श्री गुप्ता ने सरकार से यह पूछा कि जिन वादों पर आपकी सरकार चुनकर आई थी क्या आप उसमें से एक भी वादा पूरा करने में सफल हुए ? और अगर नहीं हुए तो केंद्र के पैसे पर जश्न मनाने का क्या नैतिक अधिकार है? जबकि पूरे 1 साल में आपकी सरकार की कोई भी उपलब्धि ना रही हो l
प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद रांची नगर निगम के उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि कैसे रांची नगर निगम के लोगों पर कुठाराघात पानी के शुल्क में वृद्धि करके किया जा रहा हैl जो सरकार पीने का पानी तक नागरिकों को उपलब्ध नहीं करा पाए वह सरकार आज उपलब्धियां गिनाने की कोशिश कर रही है जो वास्तविक तौर पर रघुवर सरकार की उपलब्धियां है l
उपरोक्त बातों की जानकारी रांची महानगर जिला सोशल मीडिया प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह एवं रजनीश पांडेय जी के द्वारा दिया गया।
Comments
Post a Comment