पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
रोजगार मेला में दिख रहा रांची वासियों का उत्साह
40 हज़ार से ज्यादा लोगों ने ऐप पर कराया रजिस्ट्रेशन
जिला प्रशासन ने अपना टाइम और स्वनिति इनिशिएटिव के सहयोग से की है पहल
गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें ऐप
रांची जिला प्रशासन ने अपना टाइम और स्वनीति इनिशिएटिव के साथ मिलकर रोजगार मेला की शुरुआत 27 अक्टूबर 2020 से की थी। इस रोजगार मेले में रांची वासियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 40 हज़ार से ज्यादा लोगों ने रोजगार के लिए इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
यह विशेष 20 दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल आर्थिक प्रभावों को कम करने और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को ऐप के माध्यम से 48 घंटे के भीतर उपयुक्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किया गया है।
रांची जिले में करीब 4000 नौकरियां इस ऐप पर लिस्टेड की गई है। अब तक 39800 से ज्यादा आवेदन एप पर आ चुके हैं और करीब 2000 से ज्यादा आवेदकों का इंटरव्यू हुआ है।
आपको बताएं कि 66 से अधिक क्षेत्रों में नौकरी पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment