पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आत्मनिर्भर हो महिलाएं : प्रियदर्शिनी
पलायन, बेरोजगारी एवं भूखमरी के कलंक से पलामू को निजात दिलाना है तो सिर्फ सेवा से ही नहीं बल्कि रोजगार सृजन से संभव है। और पलामू जिले में इसका विकल्प है कृषि। इसके लिए इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी ने नयी मुहिम शुरू की है। नया सवेरा के उपरांत इंडियन रोटी बैंक सदर प्रखंड के कौड़िया पंचायत से एमपीजी कंपनी के साथ मिलकर मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेगी। इसके लिए पंचायत भवन स्थल पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं को मशरूम की खेती के प्रति रूचि बढ़ाने पर चर्चा की गई। जिसका सकारात्मक पक्ष महिलाओं को सशक्त बनाने का उत्तम माध्यम है। विज्ञापन
कौड़िया के मुखिया प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी, वाइस स्टेट कॉर्डिनेटर परवेज अख्तर मौजूद थे। वहीं प्रशिक्षक के रूप में एमपीजी इ बिजनेस की ओर से प्रियदर्शिनी यादव, एवं शाबिर हसन ने मशरूम के प्रकार, खेती के तरीके, उत्पादन का लाभ एवं बाजार की कमाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर स्थानीय महिलाओं को घर के अंदर बाहर मशरूम उत्पादन के स्थल, रख-रखाव एवं इसके लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि हर घर में रोजगार एवं हर चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश है मशरूम की खेती।
इस दौरान बीज की खरीदारी, पॉलीबैग, केमिकल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में आने वाली आर्थिक समस्या पर इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इतना ही नही पैसे के अभाव में किसी भी महिला या युवा को कुंठित नहीं होने देने का भरोसा दिया। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि अनारकली देवी, जैरून निशा, संजू देवी, उषा देवी, राकेश कुमार, मनीष यादव समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।
Comments
Post a Comment