पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की SPV प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित चान्हो नर्सिंग कौशल कॉलेज के छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया।
हुनर को मिला रोजगार, मानव सेवा के जरिये 111 युवतियां करेंगी आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त
ये कुशल नर्सें पुणे, बेंगलुरु, मुम्बई, दिल्ली और झारखण्ड के अस्पतालों देंगी अपनी सेवा
60 नर्स अपोलो ग्रुप, 31 नर्स नाइन क्लाउड हॉस्पिटल एवं 20 नर्स मेदांता व अन्य अस्पतालों से जुड़ेंगी
हुनरमंद नर्सों को यह अवसर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा
बच्चियों को आत्मनिर्भर होने की शिक्षा दी जा रही है
हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि
आपका प्रशिक्षण पूरा हुआ, जिसकी परिकल्पना आप सभी ने की थी। वह भी पूर्ण हुआ। यह हर्ष का दिन है। बतौर नर्स नव जीवन का शुभारंभ आपके जीवन में हो रहा है। यह सुखद है कि आप सभी पढ़ लिखकर झारखण्ड के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई कड़ी के रूप में जुड़ कर महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी। आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। अपने भविष्य को सुनहरा बनाने में यह प्रशिक्षण आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की SPV प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित चान्हो नर्सिंग कौशल कॉलेज के छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे।
स्वास्थ्य के क्षेत्र ने बनायेंगी अलग पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के चान्हो के अतिरिक्त चाईबासा, सरायकेला, साहेबगंज में भी बच्चियों को नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द वहां की भी हुनरमंद बच्चियां आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी। आने वाले समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखण्ड की बच्चियां अलग पहचान बनायेंगी। यह हमारा विश्वास है।
प्रेझा का कार्य सरहनीय
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेझा फाउंडेशन ने स्वास्थ्य सेवा में कड़ी जोड़ने का कार्य किया है। कोरोना संक्रमण के दौर में विश्व स्तरीय लेबोरेटरी की स्थापना प्रेझा द्वारा की गई। कई युवक-युवतियों को अवसर प्रदान कर उनकी बेहतरी के लिए कार्य किया है। प्रेझा ने शिक्षा के साथ-साथ रोजगार से भी आच्छादित करने का कार्य किया है। इस प्रशिक्षण को पूर्ण कराने में एचडीएफसी बैंक की भूमिका भी सराहनीय है।
बेहतरी का प्रयास होता रहेगा
मंत्री अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण श्री चंपाई सोरेन ने कहा कि चान्हो नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। आज उन्हें नियुक्ति पत्र मिल रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में बच्चियों को प्रशिक्षण देने का कार्य निरंतर संचालित है। इसे और बेहतर करना है, ताकि गरीब परिवार की बच्चियों को अवसर मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें। इन छात्राओं को सेवा करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री व मंत्रीगण ने प्रशिक्षण प्राप्त 35 बच्चियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।
उपस्थिति
इस मौके पर मंत्री श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग श्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ राजीव अरुण एक्का, सचिव श्री अमिताभ कौशल, आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री हर्ष मंगला व नव नियुक्त नर्स उपस्थित थीं।
Comments
Post a Comment