पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
बीडीओ का फरमान सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 तक पंचायत भवन में जनता की समस्या सुने पंचायत सचिव, रोजगार सेवक
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793

गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा ने प्रखंड कार्यालय के सभी पंचायत सेवक को रोजगार सेवक को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया है कि सभी लोग अपने अपने पंचायत भवन में सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक जनता की समस्या को सुनेंगे और काम करेंगे। उन्होंने हमारे प्रतिनिधि को दूरभाष के माध्यम से बताया कि मैं प्रत्येक दिन सभी पंचायत में योजनाओं सहित अन्य बिंदु का सघन निरीक्षण कर रहा हूं, अगर कहीं कोई कमी पाया जा रहा है तो उस पर कार्रवाई भी किया जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि आज करुआ कला पंचायत में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया तथा पंचायत में पंचायत सेवक रविकांत भूषण उपस्थित नहीं थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी पदाधिकारी कर्मी की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Comments
Post a Comment