पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
आपसी समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का दिया निर्देश
जिले के विकास में पदाधिकारियों की अहम भूमिका: जिशान कमर,उपायुक्त
कोरोना संक्रमण को लेकर किए जा रहे कार्य की समीक्षा
मनरेगा वेंडरों के कार्य की दो दिनों में जांच का दिया निर्देश
मानक के अनुसार कार्य नहीं करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कही बात
जिले में सोलर प्लांट ,मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन उपलब्ध करवाने को लेकर किया निर्देशित
दाखिल खारीज के आवेदन पर तीस दिनों के अंदर कार्रवाई करने का दिया निर्देश
चंदवा में ब्लड बैंक अविलंब आरंभ करने की कही बात
एसबीएम के बन रहे शौचालयों को जल्द से जल्द पूर्ण करने को लेकर किया निर्देशित
काम के अभाव में श्रमिक करेंगें पलायन तो नपेंगें बीडीओ
संचालित विकास योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाने को लेकर किया निर्देशित
बालूमाथ अंचल के कार्य की होगी जांच,टीम गठित करने का दिया निर्देश
समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जिशान कमर ने की। बैठक में उपायुक्त जिशान कमर ने बारी-बारी से विभागवार संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया l उन्होंने कहा कि जिले के विकास में अधिकारियों एवं कर्मियों की अहम भूमिका है,उन्होंने पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जिले में संचालित विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री कमर ने कहा कि अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का ससमय निराकरण करें l बैठक के दौरान उपायुक्त श्री कमर के द्वारा राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग,मनरेगा,एसबीएम,आपूर्ति,कोविड से संबंधित कार्य की समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। मौके पर डीएफओ रोशन कुमार,सामाजिक वाणिकी के डीएफओ सौमित्र शुक्ला,उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा,आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा,अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप,एसडीओ महुआड़ांड़ सुधीर कुमार दास,डीएसई छठु विजय सिंह,एनडीसी बंधन लांग,नगर पंचायत पदाधिकारी अमित कुमार,डीटीओ संतोष कुमार सिंह,जिला पंचायती राज पदाधिकारी शांति कुमार पाण्डेय,जिला जनंसपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
मेडिकल काॅलेज एवं सोलर प्रोजेक्ट के लिए जमीन चयन का निर्देश
उपायुक्त जिशान कमर ने जिले में मेडिकल काॅलेज एवं सोलर प्लांट के लिए अंचल अधिकारियों को अविलंब जमीन चयनित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने अंचल अधिकारियों को कई अन्य योजनाओं के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया l
दाखिल खारीज के मामले को तीस दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश
जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त जिशान कमर ने भू राजस्व विभाग की कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दाखिल-खारिज के लिए दिए गए आवेदन को तीस दिनों के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने टाना भगतों को सरकारी योजनाओ का लाभ यथा गाय वितरण योजना ,पीएम आवास,नामांतर,शौचालय,बिजली समेत अन्य सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान लगान वसूली, खास महल की जमीन संबंधित मामले पर सीओ को निर्देशित किया गया ।
कोरोना संक्रमण संबंधित कार्य की समीक्षा
उपायुक्त जिशान कमर ने कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने 24 घंटे के अंदर संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वालों की पहचान करने,जांच करवाने,कोविड सेंटर में भोजन,दवा समेत अन्य सुविधाऐं विकास करने समेत अन्य कई दिशा निर्देश दिए।
उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब जमा करने का निर्देश
उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा जिले के सभी विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एसबीएम,डीएमफटी,एससीए समेत अन्य संचालित योजनाओं का अविलंब उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं करने पर संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मनरेगा के वेंडरों के कार्य की जांच का निर्देश
दोषी पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने की कही बात
जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त जिशान कमर ने मनरेगा के तहत जिले में बनाए गए भेंडरों की जानकारी ली एवं भेंडरों के द्वारा किए गए कार्य की दो दिनों के अंदर जांच कर रिर्पोंट सौंपने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंनें कि मानक के अनुसार कार्य नहीं करने वाले भेंडरों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
बालूमाथ अंचल के कार्य की जांच को लेकर टीम गठित
उपायुक्त जिशान कमर ने बालूमाथ में अंचल द्वारा हुए कार्य की जांच को लेकर टीम गठित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंनें डीआरडीए निदेशक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर अविलंब जांच करने को लेकर निर्देशित किया।
पलायन पर बीडीओ पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त जिशान कमर ने जिला समन्वय समिति की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले सें रोजगार के अभाव में श्रमिक पलायन नहीं करें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रखंड से रोजगार के अभाव में पलायन की सूचना मिलेगी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दोषी मानते हुए कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा।
शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करने की कही बात
जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त जिशान कमर ने एसबीएम के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनरूप शौचालय निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में कराए गए शौचालय निर्माण कार्य की जांच करवाने को लेकर निर्देशित किया।
चंदवा में अविलंब ब्लड बैंक चालू करवाने का दिया निर्देश
उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा सीएस को ंचंदवा में अविलंब ब्लड बैक आरंभ करवाने को लेकर निर्देशित किया गया। इस दौरार उन्होंने सीएस को निर्देशित किया कि जो भी समस्या आ रही है उसका समाधान कर ब्लड बैंक चालू करवाएं।
Comments
Post a Comment