पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रोजगार को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- मेरी सरकार में झारखंड के 75 हज़ार से ज्यादा युवाओ को सरकारी नौकरी मिली, टेक्सटाइल और फुटवियर में भी हज़ारो युवाओ को रोजगार मिला।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के बड़े नेता रघुवर दास ने अपनी सरकार के दौरान दिए रोजगार को लेकर फिर एक बार बड़ा दावा किया है. पूर्व सीएम रघुवर दास ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने झारखंड के 75 हज़ार से ज्यादा युवाओ को सरकारी नौकरियां दी. इसके अलावा उनकी सरकार के दौरान राज्य में टेक्सटाइल और फुटवियर के क्षेत्र में भी हज़ारो युवाओ को रोजगार मिला. रघुवर दास ने कहा कि रोजगार की तलाश में तमिलनाडु ,त्रिचूर में काम कर रही झारखंड की बेटियों को अपने प्रदेश में रोजगार मिला. लेकिन हेमंत सरकार की गलत नीतियों व अड़ियल रवैये ने उन हुनरमंद युवाओं के रोजगार भी छीन लिए. उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 70 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां की गई. इनमें शिक्षक, वनरक्षी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की नियुक्ति शामिल है।
Comments
Post a Comment