पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
रोजगार के लिए देश भर के बेरोजगार छात्रों ने पीटी थाली और ताली, सड़कों पर भी उतरे, सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे अभियान का दिखा असर
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
देश में बढ़ती बेरोजगारी, रेलवे व एसएससी की लंबित परीक्षा कराने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने 05 सितम्बर 2020 शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर शाम पाँच बजे पाँच मिनट के लिए थाली और ताली पीटकर विरोध किया। यह विरोध झारखण्ड, बिहार सहित पूरे देश के बेरोजगार युवाओं ने एकजुट होकर किया।इसके लिए पिछले कई दिनों से युवाओं की ओर से सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा था। अलग-अलग इलाकों में बेरोजगार छात्रों ने अपने घरों की छत पर थाली पीटकर विरोध जाहिर किया।बिहार में रेलवे और एसएससी की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या सबसे अधिक होती है। यही वजह रही कि बिहार के छात्र सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहे।शनिवार को रेलवे भर्ती परीक्षा की तिथि जारी करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर छात्रों का आंदोलन तेज होता दिखा। पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैश टैग #SpeckUpForSSCRailwaysStudents के बाद शनिवार को हैश टैग #5Baje5Minutes ट्रेंड होने लगा। अभ्यर्थियों की मांग थी कि आरआरबी, एनटीपीसी भर्ती की परीक्षा तिथि जारी की जाय।
Comments
Post a Comment