पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गढ़वा जिले में औद्योगिक पार्क की स्थापना करने के लिए स्वीकृति प्रदान करने की मांग किया है। मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि गढ़वा जिला का मुख्य आजीविका कृषि पर आधारित है। परंतु अल्प वर्षा क्षेत्र होने के कारण यहां प्रतिवर्ष सुखाड़ का सामना करना पड़ता है। लाखों लोग रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। यहां बेरोजगारी की भीषण समस्या है। जिले में एक भी उद्योग नहीं है। गढ़वा जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले में किसी उपयुक्त स्थान पर औद्योगिक पार्क की स्थापना कर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की स्थापना कराना अति आवश्यक है। यहां उद्योग संचालन के लिए पर्याप्त कार्य बल उपलब्ध है। मंत्री ने कहा है कि इसके लिए गढ़वा जिले में पर्याप्त मात्रा में नदियों का जल भी उपलब्ध है। साथ ही मुख्यमंत्री ने भागोडीह ग्रिड का उद्घाटन कर यहां बिजली की समस्या को भी दूर कर दिया है। यहां हजारों की संख्या में तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा भी उपलब्ध हैं, जो औद्योगिक कार्यों के संचालन में सक्षम हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री से झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार द्वारा जिले में औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान पर पर्याप्त रकबा में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई कराने का आदेश प्रदान करने तथा जिले में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार की ओर से यथाशीघ्र कार्रवाई कराने का आदेश निर्गत करने की मांग किया है। मंत्री श्री ठाकुर की मांग पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने शीघ्र ही इस दिशा में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा है कि मेराल, रमकंडा एवं रमना में ग्रिड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विद्युत लाइनों एवं फीडरों में सुधार का कार्य जारी है। आगामी छह माह के अंदर पूरे जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाएगी।
Comments
Post a Comment