पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जिला प्रशासन की ओर से कालाजार उन्मूलन एक्शन प्लान की पुस्तिका उपायुक्त राजेश्वरी बी सौपीं
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है । आम लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा देने के साथ संक्रमित बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं । इस मौके पर राजभवन, दुमका में उपायुक्त राजेश्वरी बी और अन्य पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन द्वारा कालाजार उन्मूलन को लेकर तैयार किए गए एक्शन प्लान से संबंधित पुस्तिका मुख्यमंत्री को सौंपी । उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर घर-घर सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे में लोगों के घरों में बुनियादी सुविधाओं की भी जानकारी ली जाएगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि कालाजार उन्मूलन को लेकर रांची में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ के सहयोग से किया जाएगा ।
Comments
Post a Comment