पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
उपायुक्त ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ सुविधाओं का लिया जाएजा
पलामू की स्वास्थ व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने का प्रयास हो रहा है। पलामू वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए एक ओर जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थकर्मियों की कमी को दूर किया जा रहा है। वहीं मरीजों को बेहतर स्वास्थ सेवा मुहैया कराने की दिशा में कार्य जारी है। मरीजों को तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। यह बातें उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही। वे आज चैनपुर स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त को बताया गया कि कुछ दिन पूर्व ही स्वास्थ केन्द्र को पुराने भवन से नये भवन में सिफ्ट किया गया है।
उपायुक्त ने ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, लैब, नेत्र जांच कक्ष, प्रसव कक्ष, महिला व पुरुष वार्ड, शिशु वार्ड, एमटीसी वार्ड एवं शीतगृह आदि का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। वार्डो के निरीक्षण में उन्होंने वहां इलाज करा रहे मरीजों के संबंध में चिकित्सा पदाधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें बेहतर स्वास्थ सुविधा देने हेतु निदेशित किया। शीत श्रृंखला का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वहां वैक्सीन रखने की कैपासिटी और उसके तापमान से संबंधित भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यहां बड़ा परिसर है। सुविधाएं भी है। मरीजों को इन सुविधाओं का लाभ दें, ताकि उन्हें कोई कठिनाई नहीं हो। उन्होंने कहा कि मरीजों को कोई समस्याएं नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम भी थे। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसकेपी यादव, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुनीता कुमारी, लेखा प्रबंधक धीरज कुमार सिन्हा के अलावा मेडिकल ऑफिसर डॉ. डीपी केसरी, डॉ.अनिता कुमारी, डॉ. राहुल रंजन, डॉ. चमन कुमार आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment