पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
बेड की उपलब्धता, आईसीयू, वेंटीलेटर इत्यादि की डेटा फैसिलिटी एप्प पर डेली करें अपडेट: उपायुक्त
फैसिलिटी एप्प पर एडमीटेड पेशेंट एवं रिलीज किए गए मरीजों का डेटा हर हाल में हो अपडेट: उपायुक्त रांची
फैसिलिटी मोबाइल एप्प पर डेटा अपडेट नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी
सोमवार को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में रांची के सभी निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ऐसे सभी अस्पताल जहां कोविड19 से संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए एडमिट किए जाने संबंधित सामीक्षा की गई। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने सभी संबंधित अस्पतालों को अस्पताल में बेड की उपलब्धता, ओ2 बेड की उपलब्धता, आईसीयू, वेंटिलेटर इत्यादि संबंधी सुविधा की जानकारी फेसिलिटी एप्प पर प्रतिदिन अपलोड करने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त अस्पताल में दाखिल हो रहे कोविड19 मरीजों एवं अस्पताल से छुट्टी लेने वाले मरीजों का आंकड़ा डेली बेसिस पर अपडेट करने का निदेश दिया।
बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अस्पतालों के खिलाफ़ शो कॉज नोटिस जारी करने का निदेश
बैठक के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अस्पतालों के खिलाफ़ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निदेश दिया गया। साथ ही, वैसे अस्पताल जिन्होंने फैसिलिटी एप्प पर डेटा अपडेट करने में ढिलाई बरती है, उन्हें तुरंत अपडेशन में सुधार करने का निदेश दिया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित अनुमण्डल पदाधिकारी बुंडू श्री उत्कर्ष गुप्ता ने कहा, "फैसिलिटी एप्प पर डेटा अपडेट करने संबंधित कई बैठक पूर्व में भी आमंत्रित की गई है। इसके बावजूद कई अस्पताल फैसिलिटी एप्प पर डेटा अपडेट नहीं कर रहे हैं, जिसे हल्के में नहीं लिया जाएगा।"
अनुमण्डल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि, आर्किड हॉस्पिटल में 45 प्रतिशत आंकड़ा ही अपडेट किया गया है, जिसकी वजह से हमारे जिला के आंकड़े खराब हो रहे हैं। जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
"फैसिलिटी एप्प की निगरानी के लिए ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें डेटा अपडेट्स की सूचना जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी द्वारा डेली बेसिस पर जारी की जाती है। इसके बाद सभी प्राइवेट अस्पताल के प्रबंधकों की यह जिम्मेदारी है कि वह ख़ुद इसकी जिम्मेदारी लें और सतर्कता से सही-सही जानकारी साझा करें।"
बैठक के दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी बुंडू श्री उत्कर्ष गुप्ता सहित सभी संबंधित इंसिडेंट कमांडर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रांची एवं विभिन्न निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
===================
Comments
Post a Comment