पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से आयोजित इस प्रार्थना सभा के दौरान गांधीमय हुआ वातावरण
महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें और उनके आदर्शों को करें आत्मसातःडीडीसी
इतना बढ़िया कार्यक्रम के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को साधुवाद:डीडीसी
आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर जिले में कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है.इसी क्रम में आज दिनांक 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मेदिनीनगर टाऊन हॉल में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.जिला जनसंपर्क कार्यालय पलामू को ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भजन गायक राम-श्याम बन्धु ने गांधी जी के प्रिय भजन,रघुपति राघव राजाराम से वातावरण को गांधीमय कर दिया.इसके अलावे उनके द्वारा ऐसी लागी लगन,वैष्णव जन तो तेने कहिये,वो पालन हारे निर्गुण और न्यारे जैसे कई लोकप्रिय भजन और सुनाये गये.वहीं तबला वादक रूपेश रंजन मिश्रा,बांसुरी वादक पवन शर्मा व गिटारिस्ट राकेश कुमार ने भी भजन गायकों के साथ सुर में सुर मिलाया.भजन कार्यक्रम के पूर्व उप विकास आयुक्त,नगर आयुक्त,सदर अनुमंडल पदाधिकारी,उप नगर आयुक्त व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक आनंद ने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया.
महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें और उनके आदर्शों को करें आत्मसातःडीडीसी
प्रार्थना सभा में उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने गांधी जी के जयंती पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी.उन्होंने उनके जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि इन महापुरुषों के जीवन से हम सबों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है.उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे ऐसे में हम सभी को उनके बताये गये सिद्धांतों को अनुश्रवण करने की आवश्यकता है.उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी लोगों से अपने आने वाली पीढ़ियों को भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने की बात कही.उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी महान एवं सच्चे व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया.उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर इतना बढ़िया प्रार्थना सभा के आयोजन के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक आनंद को साधुवाद दिया.
वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पलामू प्रमंडल के उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आनंद ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे यही वजह है कि उनके जन्मदिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया है.पूरी दुनिया को आज गांधी के विचारों और आदर्शों की जरूरत है.उन्होंने सर्वसामान्य से गांधीजी के सभी मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की.मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment