पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है। वहीं, चुनाव चिह्न की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। साथ ही मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है. ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि इस साल छठ पूजा के बाद चुनाव पर कोई फैसला हो सकता है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों को लेकर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग से विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान केंद्रों की संख्या, मतदान केंद्र के भवनों की संख्या, बूथ की संवेदनशीलता, अति संवेदनशीलता और सामान्य होने को लेकर रिपोर्ट तैयार कर रही है।
यह भी देखा जायेगा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से कौन सा इलाका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र के बाहर है। अगर इलाका नेटवर्क क्षेत्र के बाहर है, तो वहां कम्यूनिकेशन का प्लान क्या हो सकता है? बिना नेटवर्क वाले इलाके को भी चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी गयी है। वहीं, चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिलावार उपलब्ध वाहन और उनके प्रकार को लेकर भी रिपोर्ट तैयारी की जा रही है।
पंचायत चुनाव में चुनाव चिह्न आवंटन को लेकर आदेश जारी किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन प्रतीक आवंटन आदेश-2021 जारी किया है। ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशियों के लिए हर वर्ग में 24-24 चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2021 को लेकर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की जायेगी। इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग ने पुलिस अधिकारियों को दी है। साथ ही उक्त बिंदुओं पर बैठक के दौरान चर्चा करने के लिए एजेंडा भी तैयार किया गया है। इसमें पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा समेत सभी पहलू पर चर्चा होगी।
Comments
Post a Comment