पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
प्रतिनिधि मेदनीनगर
+917979886793
Ranchi: झारखंड में पंचायत चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण इसे लेकर संकट की स्थिति बनी हुई थी. अब राज्य सरकार ने इस पद पर पूर्व मुख्य सचिव देवेन्द्र कुमार तिवारी (भाoप्रoसेo, JH-1986, सेवानिवृत) को नियुक्त करने का फैसला लिया है. बुधवार को कैबिनेट की हुई बैठक में इस पर स्वीकृति दी गई.
अप्रैल-मई में संभव हैं चुनाव
पंचायती राज विषयों के जानकार सुधीर पाल के मुताबिक यह एक अच्छा कदम है. चूंकि निर्वाचन आयुक्त नहीं रहने से पंचायत चुनाव की राह में कई बाधाएं आ रही थीं. परिसीमन और दूसरे कार्य नहीं हो पा रहे थे. अब रफ्तार आयेगी. अगले तीन-चार महीने में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करा लिए जाने की उम्मीद सरकार से है.
कार्यकारी समिति के भरोसे हो रहा काम
राज्य में पहली बार 2010 और दूसरी बार 2015 में पंचायत चुनाव हुए थे. जनवरी 2021 में पंचायतों की अवधि पूरी हो गयी थी. उन्हें भंग करना पड़ा था. ग्रामीण विकास की योजनाओं पर असर ना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार के स्तर से त्रिस्तरीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया है. हालांकि पंचायत प्रतिनिधि पंचायत चुनाव कराये जाने की मांग लगातार उठाते रहे हैं.
Comments
Post a Comment