पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जिला परिवहन अधिकारी अनवर हुसैन सक्रिय होकर सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं वही दूसरी ओर उनके द्वारा वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शनिवार शाम डाल्टेनगंज के सरकारी बस स्टैंड परिसर से जिला परिवहन पदाधिकारी ने 11 वाहनों को जप्त गया।
जब्त किये गये वाहनों में दो यात्री बसें और 9 छोटे चार पहिया यात्री वाहन शामिल है।
सभी वाहनों पर रोड टैक्स का बकाया है।इस दौरान इन सभी वाहनों से जुर्माने के तौर पर 37, 546₹ की वसूली की गयी है।
वाहन चेकिंग अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment