पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
अभियान के दौरान बगैर मास्क की सवारी कर रहे लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया
अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक की मौजूदगी में विशेष वाहन चेकिंग अभियान गुरुवार को शहर के छः मुहान चौक के समीप चलाया गया।इस दौरान मास्क, हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को रोका गया। तत्पश्चात ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई।जांच के दौरान दर्जनों बाइक को पकड़ा गया एवं जिला परिवहन कार्यालय पलामू द्वारा चालान काटा गया।मौके पर एसडीओ ने कहा कि ट्राफिक नियम का पालन कराने को लेकर शहर में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जनता की भलाई को लेकर सरकार ने नियम बनाए हैं।उनका अनुपालन होना चाहिए।उन्होंने लोगों से अपील किया कि वाहन चलाने के दौरान हेलमेट जरुर पहनें तथा ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चलें।उन्होंने कोरोना को लेकर कहा कि घर से निकलने से पहले मास्क पहनकर ही निकलें।मौके पर यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस समेत पुलिस जवान मौजूद थे।
वाहन जाँच अभियान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मास्क का किया वितरण
वाहन जांच के दौरान एसडीओ अजय सिंह बड़ाईक ने लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया।इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों से वाहन चलाते समय हेलमेट,मास्क का निश्चित रूप से उपयोग करने की अपील की।साथ ही वाहन चालन के दौरान वैध कागजात भी साथ रखने को कहा।उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का निश्चित रूप से पालन करने की अपील की तथा वैश्विक महामारी कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा।उन्होंने लोगों को बताया कि इसका उल्लंघन करने पर वैश्विक महामारी अधिनियम कोविड-19, मोटर वाहन अधिनियम तथा भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है।इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया।
Comments
Post a Comment