पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
राज्य सरकार द्वारा किसानों के धान क्रय का भुगतान एवं बीज की कालाबाजारी किए जाने के खिलाफ भाजपा की ओर से पलामू, गढ़वा, लातेहार सहित पूरे प्रदेश में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में पलामू सांसद बीड़ी राम, मनोज सिंह, गढ़वा पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी सहित पलामू प्रमंडल के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता खेतों में धरने पर बैठे है।विज्ञापन
मौके पर सांसद बीड़ी राम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हक मार रही है. भाजपा नेता व कार्यकर्ता राज्य के सभी प्रखंडों में धरना दे रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि भाजपा किसानों के साथ खड़ी है. भाजपा इस लड़ाई में किसानों के साथ है. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष नवंबर 2020 में सरकार ने धान की खरीद की थी, जिसका भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।।
Comments
Post a Comment