पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मां भवानी ड्रग एजेंसी में ऑक्सीजन फ्लो मीटर की हो रही थी कालाबाजारी,एएसपी और मजिस्ट्रेट ने दुकानदार को धर दबोचा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
रांची पुलिस को एक महिला ने शिकायत की थी कि श्रद्धानंद रोड पर स्थित मां भवानी ड्रग एजेंसी में ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी हो रही है.
जिस फ्लोमीटर की बाजार में कीमत मात्र 1000 से 1200 रुपये है, उसे मां भवानी एजेंसी में 5 हजार रुपये में बेचा जा रहा है.विज्ञापन
महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली एएसपी ने दवा दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया. मामले की जानकारी स्थानीय मजिस्ट्रेट को दी गई, ताकि उनकी उपस्थिति में आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके.
महिला मां भवानी ड्रग एजेंसी में दोबारा पहुंची और दुकानदार से 2 ऑक्सीमीटर मांगे. दो ऑक्सीमीटर के एवज में दुकानदार ने महिला से 10 हजार रुपये लिए महिला ने पैसे का भुगतान ऑनलाइन किया.
ताकि पैसे की लेनदेन का सबूत मिल सके. जैसे ही महिला ने ऑनलाइन भुगतान किया पास में ही खड़े सादे लिबास में एएसपी और मजिस्ट्रेट ने दुकानदार को धर दबोचा.
Comments
Post a Comment