पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
उपायुक्त के निर्देश पर पूरे जिले में उर्वरक दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
जिले में संभावित यूरिया की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर बुधवार को सभी एसडीओ व बीडीओ ने अपने संबंधित क्षेत्र अंतर्गत उर्वरक की दुकानों का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान जिले के सभी एसडीओ व बीडीओ द्वारा स्थानीय उर्वरक दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक पंजी,व स्टॉज पंजी के अनुसार गोदाम की जांच,अनुज्ञप्ति आदि की भी जांच की गयी.इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा थोक एवं खुदरा दोनों दुकानों का निरीक्षण किया गया.
निर्धारित मूल्य पर ही खाद की बिक्री करवाना सुनिश्चित करें:उपायुक्त
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रंजन ने जिले के अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को हर हाल में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करवाने का सख्त निर्देश दिया है.उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एमआरपी दर से अधिक मूल्य पर यूरिया का बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
समय-समय पर छापामारी करते रहने का दिया निर्देश
जिले में यूरिया की जमाखोरी रोकने व निर्धारित दर ही इसकी बिक्री करवाने को लेकर उपायुक्त ने जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार छापामारी करने को लेकर निर्देशित किया है.
Comments
Post a Comment