पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
कालाबाजारी रोकने को लेकर अलग-अलग पदाधिकारियों को सौंपा टास्क
जिले में संभावित यूरिया की कालाबाज़ारी को लेकर उपायुक्त शशि रंजन गंभीर हैं.पलामू में कहीं भी किसी प्रकार की यूरिया की कालाबाज़ारी न हो इसे लेकर उन्होंने विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी है जिसके तहत जिला कृषि पदाधिकारी को जिले में पलामू के लिए आवंटित उर्वरक/यूरिया खाद ससमय पहुंचाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी को उर्वरक/यूरिया खाद की समुचित परिवहन का ज़िम्मा सौंपा गया है.इसी तरह जिले में विभिन्न प्रखंडों के उर्वरक/यूरिया खाद के थोक एवं खुदरा अनुज्ञप्तिधारियों/ विक्रेताओं के बीच समानुपातिक रूप से यूरिया खाद का वितरण कराने की जिम्मेवारी जिला कृषि पदाधिकारी को दी गयी है साथ ही उर्वरक/यूरिया के संपूर्ण आवक एवं वितरण की मात्रा का संपूर्ण लेखा-जोखा अपने पास रखने को कहा गया है.विज्ञापन
सभी बीडीओ को उनके संबंधित क्षेत्र में उर्वरक अनुज्ञप्तिधारियों की दुकानों के भंडार का सत्यापन करने की जवाबदेही दी गयी है कहीं से कालाबाजारी की सूचना प्राप्त होने पर अविलंब जांचोंपरांत विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है.वहीं जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को उर्वरक दुकानदारों के साथ बैठक करने एवं उन्हें समुचित दिशा निर्देश देने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर खुदरा दुकानों का निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने की बात कही गयी है.जिला स्तर पर उपरोक्त सभी कार्यों की समीक्षा हेतु उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज को नामित किया गया है.
Comments
Post a Comment