पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सुरक्षा कर्मियों ने रिम्स प्रबंधन की शिकायत और रांची के एसएसपी से मिली फटकार के बाद तकिया, बेडशीट और गद्दा वापस लौटा दिया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सुरक्षा कर्मियों ने रिम्स प्रबंधन की शिकायत और रांची के एसएसपी से मिली फटकार के बाद तकिया, बेडशीट और गद्दा वापस लौटा दिया है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में रांची पुलिस की काफी फजीहत हुई लेकिन समय पर कार्रवाई होने से पुलिस की छवि धूमिल होने से बच गयी।
इससे पहले रिम्स प्रबंधन की ओर से एसएसपी को पत्र लिखकर यह शिकायत की गयी थी कि रिम्स निदेशक के बंगले से वापस पेइंग वार्ड में शिफ्ट किये जाने पर वहां तैनात रांची पुलिस के जवान अपने साथ बेडशीट, गद्दा और तकिया लेकर चलते बने। इसके एवज में रिम्स प्रबंधन को टेंट हाउस का किराया चुकाना पड़ रहा है।
रिम्स प्रबंधन से मिली शिकायत के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने 24 घंटे का समय देते हुए रिम्स का सारा सामान लौटाने की कड़ी हिदायत दी। सभी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। एसएसपी के सख्त हिदासत के बाद सभी जवानों ने रिम्स का सारा सामान वापस कर दिया।
Comments
Post a Comment