पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
आज मौसम विभाग ने राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची के साथ ही झारखंड के रामगढ़ हजारीबाग बोकारो गुमला और खुंटी जिले और राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है।
रांची:गुरुवार की सुबह सामान्य रूप से मौसम साफ रहा। रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह कनकनी में भी कमी महसूस की गयी। हालांकि मौसम विभाग ने आज के लिए भी राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खुंटी के साथ राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। ओलावृष्टि के लिए मौसम विभाग ने विशेषकर चतरा, पलामू, हजारीबाग, लोहरदगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।
Comments
Post a Comment