पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पुलिस ने किया वीडियो जारी
कामडारा में 5 की हत्या का मामला
गुमला :-गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के बुरुहातु आमटोली में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले को गुमला पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए साक्ष्य जुटाने में लगी है. गुमला के एसपी हरदीप पी जनार्दन ने कहा कि यह घटना डायन बिसाही के कारण ही घटित हुई है.पुलिस ने एसआईटी टीम का गठन कर इस मामले को बारीकी से जांच किया. इसमें अंधविश्वास के चलते घटना घटने का सबूत मिला है.गांव में बैठक कर कुल 80 लोग शामिल थे. इसका वीडियो फुटेज पुलिस ने जारी किया है.एसपी ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. घटना में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, और अन्य पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. कहा कि कि अंधविश्वास नामक कोई चीज नहीं है और वर्तमान समय में डायन बिसाही नहीं है. लोग अंधविश्वास में कानून को अपने हाथ में ना लें.
Comments
Post a Comment