पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल के विवेक पूर्ण उपयोग का लिया गया शपथ
आज दिनांक 9 जनवरी 2020 को समाहरणालय के सभागार में जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में नेहरु युवा केंद्र संगठन द्वारा जिले में युवाओं को जल का व्यर्थ उपयोग बंद करने एवं संरक्षित किए जाने की शपथ दिलाई गयी।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबंधित नेहरू युवा केंद्र संगठन पलामू द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन के तहत *कैच द रेन* अभियान को बढ़ावा देते हुए युवाओं को शपथ दिलाया गया।
इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड समन्वयकों से अपील किया कि वे सभी युवा अपने-अपने प्रखंड के गाँव में जल संरक्षण के तहत लोगों को जागरूक एवं जल के संरक्षण की विशेषता को बताए। लोग पानी की हर एक बूंद का संचय करें तथा *कैच द रेन* अभियान को बढ़ावा दें एवं पानी को एक अनमोल संपदा समझे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जब पानी की जरूरत अधिक होती है तब इसका एहसास होता है। इसकी एक एक बूंद कीमती है।
उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर ने कहा कि लोगों को पानी का विवेक पूर्ण उपयोग करने हेतु जागरूक करें। घरों में सोक पिट बनवाकर तथा कुआं का निर्माण कर जल का संरक्षण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पलामू जिले में जल संरक्षण की काफी जरूरत है। इसके लिए जिला स्तर पर कई जल संरक्षण योजनाओं का संचालन की जा रही है। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक श्री पवन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम छः महीने के 2 चरण में संचालित होगा। यह कार्यक्रम पहली चरण जनवरी से मार्च तक तथा दूसरी चरण अप्रैल से जून तक चलाया जाना है।
ये लिया गया शपथ
मैं पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूं। मैं यह शपथ भी लेता हूं कि मैं जल का समुचित उपयोग करूंगा। पानी की हर एक बूंद का संचयन करूंगा और कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग दूंगा। मैं पानी को एक अनमोल संपदा मानूंगा और ऐसा मानते हुए ही इसका उपयोग करूंगा। मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपने परिवार जनों मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेक उपयोग और उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा। यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक श्री पवन कुमार सहित सभी प्रखंड के नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड समन्वयक, युवा उत्प्रेरक मौजूद थे।
Comments
Post a Comment