पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
उपायुक्त के जनता दरबार में आई महिला ने की थी शिकायत, 24 घण्टे के भीतर पंचायत स्वयं सेवक हुआ कार्यमुक्त
उपायुक्त ने दिखाई सख्ती, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से भी मांगा गया स्पष्टीकरण
दिनांक 12 मार्च 2021 के जनता दरबार में पहुंची फुलवंती कुंवर ने उपायुक्त से पाटन प्रखंड के महुलिया पंचायत के पंचायत सेवक तथा पंचायत स्वयं सेवक के खिलाफ शिकायत की थी। जनता दरबार में उन्होंने बताया कि उन्होंने 6 माह पूर्व रूफ़ लेवल तक आवास पूर्ण कर लिया है परंतु पंचायत सेवक एवं पंचायत स्वयंसेवक द्वारा जियो टैग नहीं किया जा रहा है। जियो टैग करवाने के लिए उनसे 20 हज़ार रुपये का घुस मांगा जा रहा है।
उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास के कोऑर्डिनेटर को उक्त स्थल पर भेजा और स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया। जांच रिपोर्ट के आलोक में *उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक को निलंबित करने तथा पंचायत स्वयंसेवक को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है।* उपायुक्त ने इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी पाटन तथा इस मामले में संलिप्त सभी कर्मचारी से स्पष्टीकरण की भी मांग की है। इसके अलावा उपायुक्त के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फुलवंती कुंवर के विंडो लेवल तक का जियो टैग करा दिया गया तथा द्वितीय किस्त भुगतान हेतु एफटीओ भी जेनेरेट करवा दिया गया।
Comments
Post a Comment