पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू: ACB ने सतबरवा राजस्व उपनिरीक्षक को घूस लेते गिरफ्तार किया है.पलामू एसीबी की टीम बुधवार को शहर थाना क्षेत्र से रिश्वत मांगने के आरोपित राजस्व उपनिरीक्षक गौरव कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. राजस्व उपनिरीक्षक को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई.
जमीन का रसीद काटने के एवज में मांगी थी घूस
जानकारी के अनुसार, राजस्व उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बकोरिया के रहने वाले महेंद्र उरांव से जमीन का रसीद काटने के एवज में चार हजार रुपये रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद वादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी.विज्ञापन
सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात पाई गई सही
राजस्व उपनिरीक्षक के द्वारा घूस मांगे जाने का एसीबी ने सत्यापन कराया. शुरुआती जांच में मामला सही पाए जाने पर एसीबी की टीम ने बुधवार को शहर थाना बरलोटा स्थित उसके निवास स्थान पर छापेमारी कर राजस्व उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया.
Comments
Post a Comment