पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
एसीबी की टीम ने केतार प्रखंड के बलीगढ़ पंचायत के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव व उसके सहयोगी पंचायत समिति मनोज साव को रंगे हाथ रिश्वत लेते धर दबोचा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
एसीबी की टीम ने केतार प्रखंड के बलीगढ़ पंचायत के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव व उसके सहयोगी पंचायत समिति मनोज साव को रंगे हाथ धर दबोचा है। उक्त लोगों के पास से एसीबी की टीम ने रिश्वत के रूप में लिए गए पांच हजार रुपये जब्त कर लिए हैं तथा रिश्वत लेने के आरोपी मुखिया व पंचायत समिति सदस्य को गिरफ्तार कर मेदिनीनगर ले गई है। जानकारी के अनुसार चौदहवें वित्त के तहत बलिगढ़ पंचायत के मोटंगवा में श्रीसिया नाला पर कलर्भट का निर्माण 2, 49,300 रुपये की लागत से कराया गया था। उक्त योजना के आलोक में संवेदक कामेश्वर सिंह को 1.64 लाख रुपये ही का भुगतान किया जा सका था।
रॉयल्टी काटकर 64,200 रुपए का भुगतान शेष बचा हुआ था। उक्त राशि के भुगतान के लिए मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा 20 हजार रुपये की मांग की गई। जब उसने पैसा नहीं होने की बात कही तो मुखिया ने उसे पैसा भुगतान के बाद पीसी की राशि देने को कहा। इसके बाद कामेश्वर सिंह ने इसकी शिकायत एसीबी मेदिनीनगर से की। शिकायत के आलोक में एसीबी की टीम ने मामले की जांच कर उसे सही पाते हुए मंगलवार की शाम योजनाबद्ध तरीके से पांच हजार रुपए रिश्वत लेते सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं अप्राथमिक अभियुक्त बलिगढ़ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनोज साव को पीएनबी का भवनाथपुर शाखा के समीप सेरंगेहाथ धर दबोचा। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद भवनाथपुर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। एससीबी की टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरा करते हुए सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं मनोज साव कोगिरफ्तार कर अपने साथ मेदिनीनगर ले गई।
Comments
Post a Comment