पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू एसीबी की टीम ने शुक्रवार को डंडई प्रखंड के करके पंचायत में शुक्रवार को रोजगार सेवक शैलेश कुमार को मनरेगा योजना में 11 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
पलामू एसीबी की टीम ने शुक्रवार को डंडई प्रखंड के करके पंचायत में शुक्रवार को रोजगार सेवक शैलेश कुमार को मनरेगा योजना में 11 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करके निवासी मेरून बीबी मनरेगा के माध्यम से डोभा का निर्माण करा रही थी, जिसका तीसरा किस्त का पेमेंट छोड़ने के लिये रोजगार सेवक के द्वारा पैसे की मांग की गई थी।
उसी को लेकर मैरून बीबी के लड़का नियाजुउद्दीन अंसारी ने एसीबी से इसकी शिकायत की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुये एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक को पैसा लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिये टीम ने रोजगार सेवक को अपने साथ पलामू ले गई।
Comments
Post a Comment