पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
जिले के हुसैनाबाद प्रखंड में महात्मा गांधी मनरेगा योजना के तहत व्यापक पैमाने पर वित्तीय अनियमितता उजागार हुई है। इसमें मनरेगा के जिला समन्वयक सह उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने कुल 24 योजनाओं में करीब 30 लाख रुपये की वसूली करने का निर्देश दिया है। योजना के संबंधित मुखिया, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवकों से उक्त राशि की वसूली की जाएगी। साथ ही बीडीओ को प्रखंड के पथरा पंचायत के सभी संबंधित में आपूर्तिकर्ता मेर्सस अखिलेश कुमार, राहुल कुमार व ओम नम: शिवाय, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, मुखिया व कनीय अभियंता के खिलाफ फर्जी राशि की निकासी, वित्तीय गबन व अनियमितता को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में चयनमुक्त कर दिया गया है। पथरा पंचायत के रोजगार सेवक विनोद चौधरी, संजय कुमार व कनीय अभियंता विवेक कुमार की संविदा रद करने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार पथरा पंचायत की मुखिया ललीता देवी की वित्तीय शक्ति जब्त कर ली गई है। इस मामले में पंचायत सचिव नंदकिशोर राम को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। यहीं नहीं लापरवाही बरतने के कारण संबंधित कम्प्यूटर आपरेटर ज्या उस्लालेहिन को मनरेगा अधिनियम की धारा -25 के तहत प्रत्येक योजना पर एक-एक हजार का अर्थदंड लगाया गया है। मनरेाग के जिला समन्वयक शेखर जमुआर ने अनियमितता व फर्जी निकासी के मामले में हुसैनाबाद बीडीओ व मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक के विरूद्ध प्रत्येक योजना पर एक-एक हजार का अर्थदंड लगाने को निर्देश दिया है। हुसैनाबाद बीडीओ को एक सप्ताह के अंदर राशि की वसूली कर नाजिर रसीद जमा कराने को निदेशित किया गया है।
Comments
Post a Comment