Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

धनबाद एसीबी की टीम ने आज बोकारो जिला के कसमार प्रखंड अंतर्गत सोनपुरा पंचायत के पंचायत सेवक रामजस चौधरी को एक व्यथित सौहेल अख्तर से दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
धनबाद एसीबी की टीम ने आज बोकारो जिला के कसमार प्रखंड अंतर्गत सोनपुरा पंचायत के पंचायत सेवक रामजस चौधरी को एक व्यथित सौहेल अख्तर से दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। पंचायत सेवक श्री चौधरी प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित संचिका सरकाने के लिए रिश्वत का दबाव बना रहा था। इस संबंध में सौहेल ने धनबाद एसीबी में मामला दर्ज कराया था। एसीबी ने कईबार इसकी सत्यता का सत्यापन किया। मामला सही पाए जाने पर आज पूर्वाह्न एसीबी ने जाल बिछा कर इसके ऑपरेशन को मुकम्मल किया। पंचायत सेवक को उसके बहादुरपुर स्थित आवास से दबोचा गया। टीम उसे गिरफ्तार अपने साथ धनबाद ला रही है जहां लिखापढ़ी के बाद उसे हवालात के हवाले किया जाएगा। टीम में डीएसपी सहित कई इंस्पेक्टर शामिल थे।

Comments