पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टाड़ में शनिवार को सिघानी पंचायत के पत्थलगडा व सिंघानी गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें पत्थलगडा के अरुण कुमार दांगी सहित ग्रामीणों ने मुखिया के सह पर पंचायत सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार दांगी पर प्रधानमंत्री आवास, बकरी शेड व मुर्गी शेड योजना में पैसा लेने का आरोप लगाया। कहा कि पीएम आवास का रजिस्ट्रेशन उनके नाम से किया गया था। संबंधित लोगों के द्वारा पैसा भी लिया गया। अब तक काम भी नहीं हुआ है।
बैठक में पंचायत के विकास में कई अनियमितता पर विचार-विमर्श किया गया। इस बाबत रविवार को सिघानी पंचायत भवन के समीप ग्रामीणों की पुन: बैठक बुलाई गई है। साथ ही संबंधित शिकायत को लेकर वरीय पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया है।जबकि जांच कराने का निर्णय लिया गया।
वहीं बैठक की अध्यक्षता लालदेव दांगी व संचालन लेखराज कुमार ने किया। साथ ही पूर्व मुखिया राजेंद्र दांगी, सुधीर कुमार, बीरबल दांगी, संजय दांगी, मोहन प्रजापति सहित ग्रामीण बैठक में उपस्थित थे।
वहीं पंचायत सेवक राजू कुमार ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। कहा है कि उन्हें फंसाने का षडयंत्र रचा जा रहा है।
Comments
Post a Comment