पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
पंचायत सेवक ने वादी से अतिरिक्त इंदिरा आवास का भुगतान जारी करने के लिए रुपयों की मांग की थी
एसीबी ने शुक्रवार को गढ़वा के जनेवा पंचायत के पंचायत सेवक सुनिल साहू को एक लाभुक से अतिरिक्त इंदिरा आवास योजना के भुगतान के एवज़ में चार हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में भंडरिया थाना के सरईडीह गांव के रोहित सिंह ने एसीबी को शिकायत की थी।
रोहित ने एसीबी को बताया था कि जनेवा पंचायत के पंचायत सेवक सुनिल साहू उसकी दादी मानमति देवी के नाम से स्वीकृत अतिरिक्त इंदिरा आवास की शेष राशि के भुगतान हेतु पांच हज़ार रूपये मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना की कुल राशि 48500/- है। इस कार्य के लिए अग्रिम के रूप में 24 हज़ार रुपया बैंक के माध्यम से पूर्व भुगतान हो चुका है। निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है और शेष राशि के भुगतान के लिए 5 हज़ार के मांग की जा रही थी।
एसीबी ने गढ़वा से मुखिया को चार हज़ार रिश्वत लेते पकड़ा
मामले के सत्यापन के बाद एसीबी के धावा दल ने दबोचा
इस सम्बन्ध में एसीबी के डीएसपी रामपूजन सिंह ने बताया कि एसीबी ने मामले के सत्यापन के बाद धावा दल का गठन किया और जनेवा पंचायत के पंचायत सेवक सुनिल साहू (51) को सरईडीह गांव के रोहित सिंह चार हज़ार रूपये घुस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी की टीम पंचायत सेवक को लेकर डालटनगंज मुख्यालय चली गई।
गिरफ्तार पंचायत सेवक गढ़वा कांडी थाना के धोड़दाग गांव का रहने वाला है।
Comments
Post a Comment