पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पंचायतों के लिए संविदा पर नियुक्त होंगे 526 जेई और 869 लेखा लिपिक, जेई को 17 हजार; लेखा लिपिक को 10 हजार मानदेय
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
ग्राम पंचायतों में कार्य कर चुके संविदा कर्मियों को उम्र सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी
नियुक्ति के लिए डीसी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति बनी
झारखंड के विभिन्न पंचायतों को सशक्त करने के लिए 526 कनीय अभियंताओं और 869 लेखा लिपिकों की नियुक्ति होगी। ये सारी नियुक्तियां अनुबंध पर की जाएंगी। हर प्रखंड में दो-दो कनीय अभियंताओं की नियुक्ति होगी। इसी तरह हर पांच पंचायत पर एक लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर बहाल किया जाएगा। पंचायती राज निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त आयोग से संबंधित कार्य कर चुके संविदा कर्मियों को उम्र सीमा में तीन साल की छूट का लाभ मिलेगा। इनकी नियुक्ति के लिए डीसी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति बनी है,
जेई को 17 हजार व लेखा लिपिक को 10 हजार रु. मानदेय
कनीय अभियंता के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए स्नातक में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जाति या जनजाति के लिए क्रमश: 50% और 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। जेई को 17 हजार का मासिक मानदेय मिलेगा। लेखा लिपिकों को 10 हजार का मासिक मानदेय मिलेगा।
Comments
Post a Comment