पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चाइल्डलाइन से संबंधित 1098 नंबर का प्रचार-प्रसार करें- डीडीसी, बोकारो।
प्रखंड स्तर एवं सभी पंचायत स्तर पर बाल सरंक्षण समिति गठित कर कार्यान्वित करने का निदेश दिया- डीडीसी, बोकारो।
बच्चों को रेस्क्यू एवं अन्य मुद्दों पर आवश्यकतानुसार थाना सहयोग करेंगे- डीएसपी, नगर
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड़ सरकार के निदेश पर जिला बाल संरक्षण समिति -सह- चाइल्ड लाइन सलाहकार बोर्ड की बैठक आज दिनांक 07 अक्टूबर, 2020 को उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चाइल्डलाइन से संबंधित 1098 नंबर का प्रचार-प्रसार एवं गलत स्पर्श की जानकारी देने को कहा ताकि सभी को सही जानकारी दी जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि जगह जगह दीवार लेखन एवं सभी सरकारी/निजी स्कूल बसो सहित संबंधित वाहनो में पोस्टर एवं लेखन कर जानकारी देने को कहा। उन्होंने अगली बैठक बेरमो उप चुनाव के बाद करने को कहा।
प्रखंड स्तर एवं सभी पंचायत स्तर पर बाल सरंक्षण समिति गठित कर कार्यान्वित करने का निदेश दिया
उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड स्तर एवं सभी पंचायत स्तर पर बाल सरंक्षण समिति गठित कर कार्यान्वित करने का निदेश दिया। ताकि सभी स्तर पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने श्रम विभाग से आये प्रतिनिधि को धावा दल का गठन करने को कहा, ताकि बाल श्रम से मुक्त कराया जा सके।
सभी थाने ने बच्चों से सम्बंधित मामलों का त्वरित कार्रवाई किया जाएगा
पुलिस उपाधीक्षक श्री ज्ञानरंजन ने बताया कि सभी थाने ने बच्चों से सम्बंधित मामलों का त्वरित कार्रवाई किया जाएगा तथा सभी थानों में बालमित्र कमरा की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को रेस्क्यू एवं अन्य मुद्दों पर आवश्यकतानुसार थाना सहयोग करेंगे।
जिले में बाल संरक्षण के कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती अनीता झा ने जिले में बाल संरक्षण के कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि संस्थागत देखभाल द्वारा सभी कार्यरत बालगृह एवं संप्रेषित पर जानकारी दी गई। वही कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के सचिव श्री उमेश तिवारी ने चाइल्ड लाइन के कार्यो की विवरणी प्रस्तुत किया गया।
बैठक के दौरान बोकारो रेलवे स्टेशन मास्टर श्री हलधर, बाल सरक्षंण के श्रीमती सरिता सहित अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment