Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पंडवा में प्रखण्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का हुआ गठन

 पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी
+917979886793
पंडवा प्रखंड में किशोर न्याय (बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2007 के नियम 81 (2) (च) के अनुसार प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति का गठन प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुचिता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि बच्चो को उनका अधिकार एवं संरक्षण देना हम सभी का कर्तव्य है। इस समिति के माध्यम से यह ओर भी आसान हो जाएगा। समिति की बैठक नियमानुसार होगी और बच्चो से संबंधित सारी मुद्दों पर बात की जायेगी एवं बच्चो की संरक्षण हेतु प्रसार प्रचार भी समिति के माध्यम से कि जायेगी। 

मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती प्रीतिलता मुर्मू ने कहा कि जरूरत ओर देखभाल वाले बच्चों को संरक्षण देना इस समिति का प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समिति का गठन जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा और देखरेख एवं संरक्षण के जरुरत वाले बच्चों की सूची तैयार की जायेगी, जिसके उपरांत उन बच्चों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। 

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, पलामू श्री प्रकाश कुमार ने कहा पलामू जिला में अबतक 19 प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति की गठन हो चुकी है और उंटारी रोड एवं पाण्डु में भी इस महीने में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में शून्य से अठराह वर्ष तक के बालक के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिला में देखरेख एवं सरंक्षण की जरूरत वाले बच्चो के लिए बाल गृह, बालिका गृह एवं तस्करी से छुड़ाए गए लड़कियों एवं महिलाओं के लिए उज्जवला गृह का संचालन किया जा रहा है। जिला में देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों के लिए बाल कल्याण समिति एवं विधि उल्लंघन करने वाले बच्चो के लिए किशोर न्याय बोर्ड है। 

एक्शन एड एसोसिएशन, पलामू  के जिला समन्वयक श्री उमेश कुमार ने बाल संरक्षण समिति के कार्यों और कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस समिति का बैठक कम से कम तीन महीने में एक बार होनी है और ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति का प्रत्येक महिना करने का प्रावधान है। समिति देखरेख एवं सुरक्षा के जरूरत वाले बच्चो की पहचान करेगी और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि समिति बाल अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेगी साथ ही ग्राम बाल संरक्षण समिति की कार्यों की समीक्षा करेगी। बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदुरी एवं बाल यौन शोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी समिति का कर्तव्य है, एवं इस सभी सामाजिक कुरीति के प्रति  प्रचार प्रसार का काम करेगी । उन्होंने स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर के बारे भी जिक्र करते हुए कहा कि किसी ज़रूरतमंद बच्चों को इन योजनाओं से जोड़ने के लिए बाल संरक्षण समिति का अनुशंसा होना अनिवार्य है। 

Comments