पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति-सह-चाइल्डलाइन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति-सह-चाइल्डलाइन सलाहकार समिति की बैठक आज समाहरणालय सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बाल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि बाल संरक्षण आवश्यक है। इसके लिए सभी को सहयोगात्मक भावना से कार्य करने की आवश्यकता है।
पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि बच्चों से संबंधित कोई भी मामले थाने में आते हैं, तो उसकी सूचना सीडब्ल्यूसी को अवश्य रूप से दें। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी में बच्चे के संबंधित रिश्तेदार या परिजन ही किसी न किसी रूप में सनलिप्त रहते हैं। ऐसे दलाल किस्म के लोगों की पहचान कर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि उनपर पुलिस की सीधे नजर बनी रहे। ऐसे लोगों से पुलिस पूछताछ करते रहेगी, ताकि वे भविष्य में ऐसे कार्य नहीं करेंगे। उपायुक्त ने कहा के पंचायत एवं स्कूल स्तर पर जागरूकता जरूरी है। स्कूल में अगर बच्चा अनुपस्थित होता है, तो उसका भी मैपिंग करें, ताकि पता चल सके कि बच्चा कहा गया है। उपायुक्त ने ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से मीटिंग करने, ह्यूमन ट्रैफिकिंग वाले क्षेत्रों जैसे मनातू जैसे क्षेत्रों को विशेष रूप से फोकस करते हुए कार्य करने एवं विभिन्न माध्यमों से क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने का निदेश दिया।
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस- सह- प्रभारी समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से बाल संरक्षण संभव है। उन्होंने ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं बाल विवाह की रोकथाम पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से इसपर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग से प्रभावित लोगों के लिए उज्जवला योजना संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही बालक-बालिकाओं के लिए पलामू में सुधार गृह भी है और इनका काउंसलिंग भी कराया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बालिका गृह में रह रही बालिकाओं का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन कराया गया है, ताकि उन्हें शिक्षा मिल सके। उन्होंने बाल संरक्षण के लिए बेहतर कार्य करने में सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई और कम्युनिकेशन स्किल को और मजबूत बनाने पर बल दिया।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी, उपायुक्त श्री शशि रंजन, प्रशिक्षु आईएएस- सह- प्रभारी समाज कल्याण पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी बिजय कुमार ठाकुर, बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार, संरक्षण पदाधिकारी केडी पासवान, चाइल्ड लाइन से विनोद सिंह ज्ञानचंद कुमार, राजदेव प्रसाद वर्मा, बाल संरक्षण समिति के सदस्य धीरेंद्र किशोर आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment