पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
जिले में बच्चों के संरक्षण के प्रति सजग रहने की जरूरत:एसडीपीओ
सदर मेदिनीनगर अनुमंडल के एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को एसपी कार्यालय के सभागार में बाल संरक्षण अधिकारों को लेकर बैठक आयोजित की गयी।
बैठक सह कार्यशाला में उपस्थित सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को बाल मजदूरी,बाल विवाह,पॉस्को अधिनियम आदि के प्रावधानों की जानकारी दी गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि बच्चों के अधिकारों का संरक्षण समाज के साथ-साथ पुलिस की अहम जिम्मेदारी है।जिसके लिए हमें निरंतर सजग व समर्पित रहने की जरूरत है।
श्री गुप्ता ने कहा कि बच्चों से जुड़े कानूनों की जानकारी पुलिस कर्मियों के लिए बच्चों के संरक्षण की दिशा में अहम शक्ति व ऊर्जा का संचार करती है।उन्होंने बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों से बाल संरक्षण से जुड़े सभी इकाइयों से निरंतर संपर्क में रहने व आपस में समन्वय स्थापित करते हुए काम करने की बात कही।उन्होंने कहा पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीडब्ल्यूसी है,उन्होंने कहा कि पुलिस को किसी अज्ञात बच्चे के बारे में जानकारी मिलती है एवं 24 घंटे तक उनके माता-पिता का पता नहीं चल पाता है तो ऐसे बच्चों को फ़ॉर्म 17 भरकर सीडब्ल्यूसी को सौंपना सुनिश्चित करें।
चाईल्ड लाइन के निदेशक ने सभी 28 थानों एवं पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को रोचक तरीके से किशोर न्याय अधिनियम,बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम, पाक्सो, मानव तस्करी आदि विषयों से जुड़े कानूनों पर सत्रों का आयोजन किया।
इसी तरह बालगृह संचालक,कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी,श्रम अधिक्षक आदि ने अपने कार्यो आदि की जानकारी दी।
बैठक में एसडीपीओ के अलावा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक,संरक्षण पदाधिकारी,चाइल्ड लाइन,सीसीई के सभी कर्मी, उज्जवला योजना के प्रबंधक व संचालक सहित सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment