पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
कक्षा 3 या 3 से 9 आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक सुखद वातावरण का निर्माण करना है मुख्य उद्देश्य: डीईओ
आज दिनांक 01 सितम्बर 2021 को गिरिवर स्कूल के सभागार में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक समग्र मिशन ( FLN Mission -Foundational Literacy and Numeracy) विषयक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण चर्चा में पलामू ज़िले के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री उपेन्द्र नारायण ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होते हुए प्रतिभागियों को निपुण भारत मिशन के परिकल्पना को विश्लेषण करते हुए बताया कि कक्षा 3 या 3 से 9 आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक ऐसा सुखद वातावरण निर्माण करना है जिसमें आनंददाई एवं आकर्षक प्रक्रिया गतिविधि अपनाते हुए बुनियादी संख्यात्मक ज्ञान को विकसित किया जाए। बच्चों के सफल शैक्षणिक विकास की आधारशिला को इस मिशन के माध्यम से बोधगम्य कराया जा सकता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री उपेन्द्र नारायण ने सभी बीईईओ, बीपीओ/बीपीएम से आह्वान किया कि छोटी उम्र के बच्चों में आधारिक ज्ञान कौशल की अभिवृत्ति खेल खेल में मनोरंजक वातावरण में देने से उनकी चौमुखी विकास होगा।विज्ञापन
पीरामल फाउंडेशन सह कैवल्य एजुकेशन फाउंडेशन के जिला प्रभारी निलेश शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों के अधिगम स्तर उन्नयन पर विशेष चर्चा की। FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मिशन के लक्ष्य एवं उद्देश्यों को बताया निपुण भारत का सपना सब बच्चे समझे भाषा और गणना सबों के भावनात्मक लगाव एवं क्रियान्वयन से उक्त मिशन को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा उक्त प्रशिक्षण चर्चा में सभी प्रखंड से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, एडीपीओ उदय कुमार एपीओ जॉन मिथु एवं अशोक रजक की भूमिका सराहनीय रही।
उन्मुखीकरण प्रशिक्षण में संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधि नवीन दुबे,आशुतोष कुमार और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि आशुतोष कुमार भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment