पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले में सड़क हादसों की रोकथाम एवं घायलों को समय से उपचार मुहैया कराने एवं समस्त सूचनाएं ऑनलाइन करने के उद्देश्य से मंगलवार को एनआईसी के सभागार में शहर, रामगढ़,हुसैनाबाद,छतरपुर,पांडू व पाटन थाना प्रभारी को इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस एप को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.यह एप भारत सरकार के परिवहन एवं एवं राजमार्ग मंत्रालय ने द्वारा बनाया गया है.इसी तरह तीन और चरणों में जिले के अन्य सभी थाना प्रभारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाना है.आज के प्रशिक्षण में डीआईओ रणबीर सिंह ने सभी थाना प्रभारी को इस एप पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योजना से सरकार को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को समझने मदद मिलेगी.जिसमें पुलिस,परिवहन विभाग,व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारी सम्मिलित रिपोर्ट दर्ज कर जल्द सड़क दुर्घटनाओं का समाधान करने के लिए भविष्य में कार्य करेंगे.उन्होंने आईआरएडी प्रोजेक्ट के उद्देश्य एवं होने वाले फायदों के बारे में बताया.रोल आउट मैनेजर अंजली ने प्रोजेक्ट की मोबाइल एवं वेब एप्लीकेशन के बारे में डाटा एंट्री का प्रशिक्षण दिया.प्रशिक्षण के दौरान सभी थाना प्रभारियों ने स्वयं एप चलाकर जानकारी प्राप्त की.विज्ञापन
ऑन द स्पॉट होगी इंट्री
आईआरएडी एप के माध्यम से दुर्घटना स्थल से ही ऑन स्पॉट इंट्री की जा सकेगी.मौके पर ही एक्सीडेंट का फोटो लेकर उससे जुड़े तथ्य, व्यक्तियों व वाहन आदि की जानकारी भरी जा सकती है.इससे संबंधित ट्रेनिंग पलामू के सभी थाना प्रभारियों को दी जानी है.यह ट्रेनिंग चार चरणों दी जानी है.जिले में एनआईसी की ओर से जिला सूचना पदाधिकारी रणबीर सिंह,जिला पुलिस के नोडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार और डिस्ट्रिक रोल आऊट मैनेजर (डीआरएम) मैनेजर अंजली है. डीआरएम अंजली के अनुसार पोर्टल में फील्ड अफसर जैसे ही डिटेल डालेंगे,वह थाना प्रभारी के लॉगिन में आ जाएगा.यहां से डीटीओ फिर एमवीआई के लॉगिन में जाएगा. एमवीआई फील्ड जांच कर लेंगे.वे जैसे ही अपनी रिपोर्ट अपलोड करेंगे, पुन: थाना प्रभारी के लॉगिन में चला जाएगा.सभी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी.
Comments
Post a Comment