पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
कैप्सन : सफल बच्चों के साथ शिक्षिका
संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू) : रेहला के सनातन विद्या निकेतन द्वारा संचालित सनातन सुपर-40 के छः बच्चों ने तिलैया सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में सफलत अर्जित की है। सनातन सुपर-40 के कुल सात बच्चों ने सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। जिसमे से छः बच्चें परीक्षा में उतीर्ण हुए। प्रवेश परीक्षा में शिव शंकर दयाल,आयुष राज,सोनपरी गुप्ता,शशि कांत कुमार,ओमप्रकाश व आयुष कुमार ने सफलता अर्जित की है। विदित हो कि तिलैया सैनिक स्कूल का प्रवेश परीक्षा सात फरवरी 2021 को हुआ था। रविवार को स्कूल प्रबंधन ने सफल बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित किया। स्कूल के संस्थापक विजय नारायण पांडेय ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व बच्चों के कड़ी मेहनत को दिया। शिक्षिका विभा चौधरी ने इस सफलता के लिये बच्चों की प्रसंशा करते हुये कहा कि लॉकडाउन के दौरान बाधित रहे पठन-पाठन के बावजूद भी बच्चों ने बेहतर से बेहतर परिणाम लाया है। मौके पर लातेहार पुलिस पदाधिकारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान सहित स्कूल के कई शिक्षक,शिक्षिका व छात्र-छात्रा मौजूद थे।
Comments
Post a Comment